दुनिया भर के मुस्लिम जल्द शुरू होने वाली हज यात्रा के लिए सऊदी का रुख करने लगे हैं. इसी बीच सऊदी अरब के मक्का शरीफ में ईद की छुट्टी के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा आयोजित एक हिप हॉप डांस का प्रदर्शन कराया गया. जिससे कई सउदी लोगों में भारी नाराजगी हैं. उनका कहना है कि यह इस्लाम के सबसे पवित्र शहर की पवित्रता के प्रति अशिष्टता है.
द न्यू अरब के अनुसार मक्का के नगर पालिका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस कार्यक्रम का वीडियो भी शेयर किया गया. जिसे देखने के बाद सऊदी सोशल मीडिया यूजर काफी भड़क उठे. वहीं हिप हॉप के प्रदर्शन का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं.
इसे लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह स्थानीय विरासत और परंपराओं के साथ असंगत है. मक्का के नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष फहद अल-रौकी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे खेद है, पवित्र राजधानी की प्रिय नगरपालिका, यह मक्का है यह किसी अन्य शहर की तरह नहीं है.
उन्होंने गुस्से में कहा कि क्या ये दृश्य पवित्र मक्का के दृश्य हैं? यह उत्सव किसी भी तरह से मक्का का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. कई अन्य सउदी लोगों ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कर रहा है. दुनिया में सबसे पवित्र स्थान की पवित्रता कहाँ है?
عفواً امانة العاصمه المقدسه هذه مكه المكرمه وليست كغيرها.
هل هذه المشاهد تليق بمكه المكرمه ؟
الهذا السبب اقتصرت الدعوات بموظفين الامانه وبعض الاعيان ؟
شكرا العلاقات العامه بامانة العاصمه المقدسه فقد كفيتمونا وزر مشاركتكم في هذا الاحتفال الذي لايمثل مكه ولايمت لها بصله pic.twitter.com/BvaiGDg7Hm— فهد محمد الروقي (@fahedmahmed11) June 4, 2019
एक स्थानीय पत्रकार मशाल अल-ज़ाहिद ने ट्वीट किया कि आप इस मूर्खतापूर्ण और अजीब हिप हॉप नृत्य की हिम्मत कैसे करते हैं जो हमारी विरासत और मूल्यों में अजीब है और पवित्र मस्जिद के इतने करीब है? हम उन जिम्मेदार लोगों को जिम्मेदार ठहराते हैं.
اشكر معالي أمين العاصمة المقدسة على تشكيل لجنة للتحقيق في من أدرج فقرة (رقصة الهيب هوب) ضمن فقرات احتفال العيد رغم تأكيد معاليكم على اخراج احتفالات العيد في العاصمة المقدسه بما يليق بقدسيتها ومكانتها و توجيهك بوضع ضوابط لضمان عدم تكرار ذلك مستقبلا .
و هذا و الله ما عهدناه عنك pic.twitter.com/xlEm3eZ3CG— فهد محمد الروقي (@fahedmahmed11) June 6, 2019
वहीं मामले पर छिड़े विवाद के बीच मक्का नगरपालिका के एक प्रवक्ता ने इस प्रदर्शन का बचाव करते हुए स्थानीय समाचार पत्र सबको के हवाले से कहा कि आधुनिक कला प्रदर्शन से परेशान लोग अपनी व्यक्तिगत राय के हकदार हैं और सभी को खुश करना काफी मुश्किल है. लेकिन प्रदर्शन के बारे में कुछ भी अशोभनीय या पापी नहीं था.