UAE इन दिनों अपने पहले अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में बनाए हुआ है| इन दिनों अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में है जहां से वह अपने देश के लिए कई सारी खोज कर रहे हैं| इन सब बीच अभी UAE के पहले अंतरिक्ष यात्री मंसूरी ने अंतरिक्ष स्टेशन से इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के एक शानदार दृश्य को सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है। बता दें कि उन्होंने यह पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @astro_hazzaa से ग्रैंड मस्जिद यानी मस्जिद अल हरम का फोटो शेयर किया है|
आपको बता दें कि हज़्ज़ा अल मंसूरी ने यह आश्चर्यजनक तस्वीर को साझा कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा कि यह वही जगह के रूप में जानी जाती है जो मुसलमा’नों के दिलों में रहती है| जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उन्होंने अंतरिक्ष से यूएई के मक्का शहर की एक और तस्वीर साझा की थी।
बता दें की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले अरब के रूप में इतिहास रचने वाले हज्ज़ा मंसूरी गुरुवार को आठ दिवसीय मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने के लिए तैयार है। यूएई ने पूर्व वायुसेना पायलट हज्जा अल-मंसूरी को रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस 15 से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भेजा हैं।
जानकारी के मुताबिक हज्जा अल मंसूरी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर और रूसी कॉस्मोनॉट ओलेग स्क्रिपोचका भी गए हैं। बता दें कि ओलेग स्क्रिपोचका तीसरी बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए हैं, जबकि बाकी दोनों यात्रियों का यह पहला अनुभव होगा।
هزاع المنصوري يلتقط صورة للإمارات وهي تضيء ليلاً من محطة الفضاء الدولية. pic.twitter.com/xB6hOYKYQL
— MBR Space Centre (@MBRSpaceCentre) October 2, 2019
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूएई के लोग 35 वर्षीय हज्जा अल मंसूरी को अपने देश का हीरो बता रहे हैं। वहीँ आईएसएस जाने से पहले अंतरिक्ष यात्री हज़्ज़ा अल मंसूरी ने कहा था कि मैं अपने देश के सपनों और महत्वाकांक्षा’ओं को नए आयाम पर ले जा रहा हूं, अल्लाह मुझे इस मिशन में सफलता दे।