कैथल: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे मुसलमा’नों को बीजपी नेताओं ने खुलेआम धम’कियां देना शुरु कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एक टुच्चे भाजपा विधायक भरे मंच से खुलेआम मुसलमा’नो को धम’की देता नज़र आ रहा है। ये मनमोहन, गांधी या नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, ये मोदी और शाह का हिंदुस्तान है। यदि नरेंद्र मोदी जी का इशारा हो गया तो एक घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा।
दरअसल, यह कहना है हरियाणा के कैथल से भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर का बता दें कैथम में नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ने कहा, ये मनमोहन सिंह, गांधी या नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है, मोदी और शाह का हिंदुस्तान है। यदि नरेंद्र मोदी का इशारा हो गया तो एक घंटे के अंदर सफाया कर दिया जाएगा।
विधायक लीलाराम गुर्जर नागरिकता कानून को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जो गलतियां नेहरू के समय में हुई थी उन्हें अब सुधारा जा रहा है। लेकिन विपक्ष देश के लोगों को गुमराह करके देश में दं’गा फ’साद करवाने व अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता।
वहीं CAA का समर्थन करते हुए विधायक ने कहा कि इसमें किसी का कोई विरोध नहीं है। मुसलमा’न सोचते हैं कि हमे देश से बाहर निकालने की साजिश है। लेकिन इस बिल और कानून में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि ये बिल दूसरे देशों से गलत तरीके से हमारे देश में घुसे लोगों के लिए हैं।
‘अगर इशारा हो गया न तो एक घन्टे में सफाया कर देंगे , ये हिंदुस्तान अब नरेंद्र मोदी का है ‘
धमकी देने ये महाशय कैथल से #BJP के विधायक लीलाराम हैं .
अब देखना है पीएम मोदी और अमित शाह अपने इस ज़हरीले विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं ? pic.twitter.com/0WvsuyoxjV— Ajit Anjum (@ajitanjum) December 24, 2019
बता दें कि सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में राष्ट्रीय सदभावना मंच कैथल द्वारा कैथल के पेहोवा चौक पर जागरुकता सभा का आयोजन किया गया था. इसमें भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए। और उस दौरान विधायक का विवादित बयान सामने आया।