नई दिल्ली: इस साल मॉनसून में देशभर के कई राज्यों में भारी वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राहत और बचाव एजेंसियों ने करीबन 5000 से अधिक लोगों को 26 निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वही, बाढ़ के कारन कई लोगों की मौ’त हो गई। गुजरात का वडोदरा भी इस बाढ़ की चपेट में है वडोदरा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है और वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़़ की वजह से लोगों को अपनी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है।
गुजरात के वडोदरा में बुधवार को एक ही दिन में 499 मिलीमीटर बारिश हुई जो सालाना औसत बारिश का 50 प्रतिशत से भी अधिक है। शहर के बड़े हिस्से में अब भी कई फीट पानी भरा है। वडोदरा के फतेहगंज तरसाली चाणक्यपुरी कल्याणपुरी मकरपुरा आदि इलाकों में भारी बारिश के कारन घरों में भी पानी घुस गया है।
ऐसे में उन पीड़ितों के लिए भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान मसीहा बनकर सामने आए हैं। पठान बंधू और उनकी टीम ने वडोदरा में बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाना और बेसिक जरूरतों की चीजें मुहैया कराई। इस दौरान युसूफ पठान पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था करते नजर आए। 36 वर्ष का ये ऑलराउंडर कुछ लोगों के खाना देते भी नजर आए।
Good work by Yusuf Pathan arranging food for flood effected peoples in Vadodara, Gujarat. Yusuf Pathan @yusuf_pathan @IrfanPathan pic.twitter.com/5DeU4x6rIW
— JIGAR JOSHI (@jigarceo) August 3, 2019
पठान बंधू जरूरतमंद लोगों को खाना देने में मदद करते दिखे। इरफान पठान भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके एक फैन ने उन्हें ट्वीट करके मदद देने को कहा। उस महिला फैन ने युसूफ और इरफान को टैग करते हुए लिखा कि कुछ लड़कियां बारिश की वजह से अपने हॉस्टल में फंस गई हैं और उनके पास पिछले कुछ दिनों से खाने को कुछ भी नहीं है। इस ट्वीट का जवाब इरफान ने तुरंत दिया और लिखा कि आप सबकी तुरंत मदद की जाएगी।
@iamyusufpathan @IrfanPathan Sir girls are stuck in hostel due 2 heavy rain in Vadodara.They dn’t hv anything 2 eat. They didn’t evn hv food since 3 days. If possible 4 u so plz provide some help. 🙏
Address: Fatehgunj hansa mehta hall front of bob near rosary school, Pratapganj— Farheen Naz⤴️ (@farheenSRK) August 3, 2019
आपको पठान बंधू इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इरफान पिछले सीजन में जम्मू-कश्मीर टीम के मेंटर और प्लेयर थे। वहीं युसूफ वडोदरा टीम का हिस्सा हैं। यूसुफ इस वर्ष आइपीएल भी खेले थे। हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दस मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए थे। वहीं इरफान इन दिनों कमेंट्री करते नजर आए थे।