Tik Tok स्टार Mr Faisu उर्फ फैजल शेख और उनकी Team 07 इन दिनों खूब सुर्खियों में है। शिवसेना नेता रमेश सोलंकी की शिकायत के बाद Faisu की टीम का टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट सस्पेंशन के बाद से ही सोशल मीडिया में फैजल शेख का अकाउंट दोबारा से एक्टिवेट करने की मांग उठ रही है। तमाम लोग फैजल के सपोर्ट में उतर आए हैं। इस कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है बॉलीवुड एक्टर एजाज खान का। एजाज खान ने शिवसेना के रमेश सोलंकी को दूसरे जरूरी कामों की तरफ ध्यान देने की नसीहत देते हुए फैजल की टीम को बेकसूर बताया है।
एजाज खान ने शिवसेना के रमेश सोलंकी को ये भी कहा कि बाल ठाकरे ने आपकी पार्टी को यहां तक पहुंचाया। यूथ के लिए इतना कुछ किया और देख लो आप क्या कर रहे हो। आपको बता दें कि Mr Faisu अपने टिकटॉक अकाउंट पर एक वीडियो को लेकर चर्चा में है। दरअसल इस वीडियो में तबरेज अंसारी लिंचिं’ग पर कुछ ऐसी बातें कही गई थीं जिसपर बवाल हो गया। और शिवसेना की शिकायत के बाद Mr Faisu का अकाउंट टिकटॉक ने सस्पेंड कर दिया।

आपको बता दें Tik Tok सुपरस्टार Mr Faisu उर्फ फैजल शेख आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हाल ही में तबरेज अंसारी लिंचिं’ग पर एक वीडियो बनाया था जिसके के कारण वह काफी चर्चा में भी रहा। बता दें आज टिकटॉक पर मिस्टर फैजू के 23 मिलियन से भी अधिक फालोवर्स हैं। ये सफर शुरू हुआ था शौक से जिसे बाद में फैजल शेख ने Mr Faisu बन तमाम शोहरत पाई।

Mr Faisu उर्फ फैजल शेख का जन्म 5 अगस्त 1998 को मुंबई के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। फैजू ने अपनी शुरुआती शिक्षा बांद्रा के IES New English school से पूरी की। उसके बाद बांद्रा के ही एमएमके कॉलेज से फैजू ने ग्रेजुएशन पूरी की। फैजल शेख को शुरू से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। और उसने इसे ही अपना करियर बनाना चाहा लेकिन कोई मौका नहीं मिले।

फैजल शेख शुरुआत से ही अपने डांस और एक्ट के वीडियो बनाकरअपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड करता था। इसके बाद किसी ने फैजल को टिकटॉक के बारे में बताया। वहां उसने अपने वीडियोज डालने शुरू किए। शुरुआत में फैजल की वीडियो को 10-15 लाइक्स मिला करते थे। फिर एक दिन एक वीडियो वायरल हो गया। जिसे लाखो में व्यूज मिले।

और फिर Tik Tok इस वीडियो के बाद फैजू को समझ आ गया कि उसे क्या करना है। फिर उस दिन के बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज आलम ये है कि टिकटॉक पर उसके 23 मिलियन से ज्यादा फालोवर्स हैं। शोहरत इतनी है कि ऋतिक जैसे सुपरस्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए Mr Faisu के पास पहुंचते हैं।