VIDEO: ईद के मौके पर बाढ़ पीड़ि’तों के लिए नौशाद ने जो किया, उसे जानकर आप भी सलाम करेंगे
देश के चार राज्य केरल कर्नाटक महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ ने तबा’ही मचा रखी है। जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिधर देखो वहां पानी ही पानी नज़र आ रहा है। चारों राज्यों में अब तक करीब 174 लोगों की मौ’त हो गई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोग केरल से हैं। केरल में 2.27 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण हालात और भी बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरकार प्रशासन एनजीओ के साथ साथ सभी बहारी लोग भी बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है।
आज ईद के मौके पर बाढ़ पीड़ि’तों की मदद के लिए एक ऐसे शख्स का नाम सामने आया की जो सुनता है वही उन्हें सलाम करने लगता है। यह नाम है मोहम्मद नौशाद जो फुटपात किनारे कपड़े बेचते हैं। और वह एक एर्नाकुलम में रहते हैं। जहां आज हम सभी धूमधाम से ईद मना रहे हैं। लेकिन इसी मौके पर नौशाद ने कपड़ों से भरा अपना पूरा गोदाम ही बाढ़ पीड़ि’तों को दान में दे दिया है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा यह मेरी ईद है।
आपको बता दें जहाँ आज देश भर में बकरीद मनाई जा रही है लेकिन कई राज्य ऐसे भी है जहाँ मुस्लिम समुदाय के लोगो ने सोमवार को ईद के मौके पर कोई उत्सव नहीं मनाया। कई मस्जिदों और समुदाय के नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वह उत्सव मनाने की बजाय अपने संसाधनों से बाढ़ पीड़ि’तों की मदद करें।
वही केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। और मौसम विभाग ने भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर कन्नूर कसारगोड और वायनाड के लिए रे’ड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों तक भीष’ण बारिश होने की आशंका है। केरल सरकार ने मिलिट्री टीमों को रेस्क्यू यूनिट्स बनाकर अभियान चलाने और फं’से हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने का आदेश दिया है।