जैसा की हम जानते हैं कि इन दिनों भारत मिशन चंद्रयान -2 को कर दुनिया भर में इतिहास बनाने जा रहा था| जिसकी लैंडिंग आज रात में 01:30 बजे होनी थी, लेकिन लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय सतह से 2.1 किलोमीटर पहले ही इसरो से संपर्क टूट गया| इसके बाद इसरो केंद्र सहित पूरे देश में सन्नाटा छाया हुआ है| इस मिशन के फ़ैल होने के बाद देश का हर नागरिक दांग रहे गया है| बता दें कि पीएम मोदी भी कल रात से इसरो केंद्र में मौजूद थे| संपर्क टूटने की खबर मिलने के बाद पीएम मोदी वैज्ञानिकों के बीच गए और उनका हौंसला बढ़ाया इसके बाद फिर आज सुबह 8 बजे पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया|
PM मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित करने के दौरान ISRO प्रमुख के. सिवन भावुक हो गए| ISRO कंट्रोल रूम में वैज्ञानिकों को दिए संबोधन के बाद पीएम बाहर निकले और ISRO के चीफ को गले लगाकर हिम्मत दी। पीएम ने ISRO चीफ की पीठ थपथपाई फिर उन्हें गले लगाया और गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद PM ने सीवन को हाथ हिला कर अलविदा कहा| बता दें कि इस दौरान खुद पीएम भी भावुक नजर आए और भावनाओं से जूझने का द्वंद पीएम के चेहरे पर भी साफ नजर आ रहा था।
सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल आदि पर पीएम मोदी और ISRO प्रमुख का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंख नम हो रही हैं और हर कोई कह रहा है कि हमें इसरो पर गर्व है, अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है|
आपको बता दें कि ISRO के कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है| इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए उसकी जय के लिए जीते हैं आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं|
PM @narendramodi consoles ISRO Chief after Mr Sivan broke down pic.twitter.com/4oURX4zMQ8
— Aman Sharma (@AmanKayamHai_ET) September 7, 2019
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि रुकावटों से हौसला और मजबूत होगा आज भले ही कुछ रुकावटें हाथ लगी हो लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है| आज हमारे रास्ते में भले ही एक रुकावट आई हो, लेकिन इससे हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं मैं आपके चेहरे की उदासी पढ़ पा रहा हूं|
साभार: #AajTak