अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले UAE के सबसे पहले एस्ट्रोनॉट हज्जा अल मंसूरी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं| वह UAE में लोगों द्वारा हीरो कहे जा रहे हैं और इसकी वजह UAE से पहेली बार अंतरिक्ष में जाने की है| बता दें कि अंतरिक्ष का उनका सफर अब पूरा हो गया है और वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 3 अक्टूबर 2019 को, 11:37 यूएई समय पर, और कजाकिस्तान के कारगांडा क्षेत्र के दक्षिणपूर्व में 14:59 बजे वापस लौट आये हैं| मंसूरी की लौटने पर संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के प्रमुख सलेम अल मैरिज, साथ ही सईद करमोस्तजी, एमबीआरएससी में अंतरिक्ष यात्री कार्यालय प्रबंधक और एक विशेष अंतरराष्ट्रीय मेडिकल टीम ने उनका स्वागत किया है।
जानकारी के मुताबिक़ अंतरिक्ष यात्रियों को इसके बाद स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया। वहीँ मोहम्मद बिन राशिद स्पेस सेंटर के अध्यक्ष हमाद ओबैद अल मंसूरी, एमबीआरएससी के महानिदेशक यूसुफ हमद अल शैबानी और एमबीआरएससी के टीम के सदस्यों ने हज्जा और उनके चालक दल के साथियों के रोस्कोसमस मिशन कंट्रोल सेंटर, मास्को से प्राप्त लैंडिंग प्रक्रिया का पालन किया है।
इसके बाद मिशन के लिए तैनात डॉ. हनान अल सुवेदी ने हज्जा की जांच की। वहीँ दूसरी ओर हजा मंसूरी के स्पेस स्टेशन से वापस लौटने के बाद मीडिया भी उनकी यात्रा के बारे में जानने के लिए उत्सुक है| इसी के चलते मीडिया ने हाजा से सोशल मीडिया पर भी कई सवाल किए हैं अब मुस्लिम एस्ट्रोनॉट हाजा मंसूरी के चेकअप के बाद वह मीडिया के सभी सवालों का जवाब देंगे लेकिन इसके लिए बकायदा एक प्रेस कान्फ्रेंस का इंतजाम किया जाना जरूरी है|
मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया के यूजर्स और उनके फैन भी यात्रा के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं| इसी के चलते वह सभी लोग लगातार उनसे सवाल पूछ रहे हैं जैसे कि पहले सुनने को मिला है कि अंतरिक्ष में अजान की आवाज आती है तो क्या यह बात सच है या रात में क्या मक्का और मदीना वहां से चमकता है? यह सभी सवालों का जवाब जानने के लिए बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं|
आपको बता दें कि इन सब के चलते अल मंसूरी ने कहा कि आज, हमें अंतरिक्ष में यूएई के राजदूत का स्वागत करने पर गर्व है। हज्जा अल मंसूरी, पृथ्वी पर वापस आ गए है। हज्जा द्वारा किए गए प्रयोग से मानव ज्ञान समृद्ध होगा। यह अरब के युवाओं के लिए इस अग्रणी क्षेत्र में नए सपने और महत्वाकांक्षाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।
वहीँ दूसरी ओर यूसुफ अल शैबानी ने कहा कि पहले अमीराती अंतरिक्ष यात्री के सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस आने के साथ ही हम संयुक्त अरब अमीरात में एक ऐतिहासिक क्षण देख रहे हैं। इस मिशन की सफलता हमारे सपनों को वास्तविकता में बदलने की हमारी क्षमता की पुष्टि करती है। यह भी साबित होता है कि हम अरब सभ्यता को पुनर्जीवित करने में सक्षम हैं, और हम मानते हैं कि अमीरीत की महत्वाकांक्षाओं और आकांक्षाओं की कोई सीमा नहीं है।
We held our breath till he made back safe and, together, we celebrated the successful mission of the #FirstEmiratiAstronaut. Welcome back to earth #HazzaaAlMansoori.#MBRSC #UAE #Dubai @astro_hazzaa pic.twitter.com/uRJXYr2MQS
— MBR Space Centre (@MBRSpaceCentre) October 3, 2019
अल शैबानी ने आगे कहा कि मैं अपने बुद्धिमान नेतृत्व की ईमानदारी से प्रशंसा करना चाहूंगा, जिन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्षेत्र स्थापित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन प्रदान किए। मैं उन सभी के प्रयासों को धन्यवाद देना और उनकी सराहना करना चाहता हूं जिन्होंने इस मिशन को बनाने में भाग लिया।
आपको बता दें कि हज्ज अल मंसूरी निक हेग और अलेक्सी ओवचिन के साथ सोयूज एमएस -12 पर सवार होकर धरती पर लौटे है, जो मार्च 2019 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मे थे। एमबीआरएससी ने बताया कि 3 अक्टूबर को पृथ्वी पर टचडाउन से लगभग 3.5 घंटे पहले अनडॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी। साथ ही अंतरिक्ष यान ने यह सुनिश्चित करने के लिए डेर्बिट बर्न शुरू किया कि इसकी गति 128 मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच जाए।
बता दें कि एकल उड़ान में ढाई घंटे के बाद, जब सोयूज अपने लैंडिंग साइट से लगभग आधी कक्षा में था, तो अंतरिक्ष यान ने खुद को उन्मुख कर लिया। इसी के चलते एमबीआरएससी ने बताया कि, लैंडिंग से 30 मिनट पहले, सोयुज MS-12 के तीन मॉड्यूल 140 किलोमीटर की ऊंचाई पर अलग हो गए। और इस तरह हज्जा पृथ्वी पर वापस लौट आए।
वहीँ दूसरी ओर इस ऐतिहासिक मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहने के दौरान, अल मंसूरी ने दुबई के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फोन पर बात की थी। जिसके चलते शेख मोहम्मद बिन राशिद ने अल मंसूरी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
साथ ही अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी उन्हें बधाई दी है। इसके बाद अल मंसूरी ने अपने समर्थन और प्रेरणा के लिए महामहिमों को धन्यवाद दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हज्ज अल मंसूरी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पृथ्वी से संचार करने वाले संयुक्त अरब अमीरात के पहले व्यक्ति होने के साथ-साथ यूएई के झंडे को अंतरिक्ष में ले जाने वाले पहले इंसान है जिसके लिए उनको और पूरे संयुक्त अरब अमीरात को उनपर गर्व है|